हल्द्वानी
मुखानी स्थित KVM स्कूल में मंगलवार को अचानक भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आने से स्कूल की इमारत, परिसर में खड़ी दो स्कूल बसें और एक जनरेटर जलकर खाक हुए ।
घटना से स्कूल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
हालांकि आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया परन्तु पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मामले की जांच में जुट गई है। राहत की बात है कि घटना के समय स्कूल में बच्चे मौजूद नहीं रहे वरना पछताने के सिवा कोई चारा न होता