कोर्ट में तारीख पर आई महिला गिरी पहली मंजिल से,घायल को पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल

देहरादून

कंट्रोल रूम के माध्यम से कोतवाली नगर को सूचना प्राप्त हुई कि कोर्ट परिसर की प्रथम मंजिल से एक महिला नीचे गिर गई है। सूचना प्राप्त होते ही कोतवाली नगर पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए तत्काल मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया गया। मौके पर उक्त महिला घायल अवस्था में फर्श पर पड़ी मिली। पुलिस कर्मियों द्वारा तत्परता दिखाते हुए महिला को तत्काल उपचार हेतु दून अस्पताल पहुंचाया गया।

अस्पताल में महिला से जानकारी करने पर महिला द्वारा अपना नाम मीनाक्षी पत्नी संजीव कुमार, निवासी विजय कॉलोनी, न्यू कैंट रोड, देहरादून बताया। महिला द्वारा बताया गया कि उसका अपने पति के विरुद्ध न्यायालय में वाद विचाराधीन है तथा बुधवार को उक्त वाद के संबंध में उसे गवाही हेतु न्यायालय में बुलाया गया था।

इस दौरान अस्वस्थ होने तथा चक्कर आने के कारण वह न्यायालय की प्रथम मंजिल से नीचे गिर गई। वर्तमान में उक्त महिला का दून अस्पताल में उपचार चल रहा है। घटना के संबंध में आवश्यक पुलिस कार्यवाही एवं तथ्यों की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *