UPCL के MD की नियुक्ति के बाद शहीद स्मारक पहुंचे पीएम ध्यानी ने शहीदों के चित्र पर फूल माला चढ़ा किया याद, आंदोलनकारियों ने किया स्वागत

देहरादून

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी द्वारा पीसी ध्यानी को UPCL का MD नियुक्त करने पर उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियो ने सीएम धामी का हार्दिक धन्यवाद दिया। इस अवसर पर उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों ने शहीद स्थल पर मिष्ठान वितरण किया। उन्होंने मुख्यमंत्री का धन्यवाद करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने बहुमुखी प्रतिभा के धनी मृदुभाषी मिलनसार और अपने कार्य में दक्ष व्यक्ति को यह दायित्व दिया है, ध्यानी ने उत्तराखंड राज्य प्राप्ति में तथा उत्तराखंड राज्य बनने पर इसको सवारने व नई ऊंचाइयों की बुलंदियों को छूने के लिए लगातार संघर्ष व प्रयास किया है, ध्यानी के यूपीसीएल के एमडी बनने से समस्त उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी व उत्तराखंड निवासी गौरवंतित महसूस कर रहा है।

शीघ्र ही उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी पं.विपुल नौटियाल एडवोकेट के नेतृत्व में मान्य मुख्यमंत्री से मिलकर उनको ऐसे सच्चे व समर्पित अधिकारी को यूपीसीएल का MD बनाने पर धन्यवाद प्रदान करेंगे आंदोलनकारी ने मिलकर नवनियुक्त एमडी यूपीसीएल को अपनी शुभकामनाएं एवं बधाई दी हैं।

बधाई देने वालों में प्रमुख रूप से विपुल नौटियाल एडवोकेट, हरीश भट्ट, विनोद अस्वालल, एम एस रावत एडवोकेट, राज्य आंदोलनकारी, एम एल भट, अनीस कौशल, संजय कुमार,अनिल ठाकुर, लेखराज आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *