दो साधुओं की हत्या के बाद शवों को जमीन में गाड़ के आरोपी फरार,पुलिस ने दोनों शव किए बरामद,आरोपियों की गिरफ्तारी को दे रही पुलिस दबिश

देहरादून/हरिद्वार

जनपद के थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज वारदात से लोग दगल गए हैं। क्षेत्र में स्थित पथरेश्वर महादेव मंदिर में रहने वाले दो साधुओं की हत्या का एक मामला सामने आया है। हत्या करने के बाद आरोपियों ने दोनों के शव मंदिर के पास जंगल में गड्ढा खोदकर दबा दिए गए थे। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। मामले में दो दिन पहले मंदिर में ठहरे तीन साधुओं पर हत्या का संदेह जताया जा रहा है, जो घटना के बाद से फरार बताए जा रहे है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार मंदिर के एक सेवादार ने दो साधुओं के लापता होने और अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस हरकत में आई और मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। इसके बाद पथरी थाना प्रभारी रविंद्र सिंह पुलिस टीम और फॉरेंसिक विशेषज्ञों के साथ मौके पर पहुंचे। जांच के दौरान मंदिर के समीप जंगल में खुदाई कराई गई, जहां से दोनों साधुओं के शव बरामद हुए। इस मामले में पुलिस का मानना है कि हत्या के बाद साक्ष्य छिपाने की नीयत से शवों को गड्ढे में दफना दिया गया था।

घटना की सूचना पर एसपी देहात शेखर सुयाल भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच की प्रगति का जायजा लिया। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं और हत्या के कारणों का पता लगाने के लिए विभिन्न पहलुओं पर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में मंदिर के मुख्य पुजारी पर भी संदेह जताया गया है। प्रारंभिक जांच में कुछ दिन दिन पहले मंदिर में ठहरे तीन साधुओं पर भी संदेह जताया गया है। घटना के बाद से ही फरार साधुओं की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *