देहरादून/उत्तरकाशी
यमुनोत्री के बाद अब गंगोत्री धाम में गंगा ने रौद्र रूप धारण कर लिया है। जिससे गंगोत्री धाम जलमग्न हो रहा है। गंगोत्री तीर्थ धाम में अचानक गंगा का वेग तेज होने से शिवानन्द कुटीर आश्रम गंगोत्री धाम में गंगा का पानी घुस जाने से साधु सहित मजदूर सहित 10 लोग आश्रम में फंस गये।
घटना शनिवार की है जब गंगोत्री धाम में गंगा का जल स्तर अचानक बढ़़ जाने से नदी के तेज बहाव में शिवानन्द कुटीर आश्रम का गेट बह गया और सुरक्षा दीवार क्षतिग्रस्त हो गयी। आश्रम में तेजी के साथ पानी घुस गया जिससे साधु संत व मजदूर लोग आश्रम में फंस गये थे। घटना की सूचना पर पुलिस व एसडीआरएफ के जवान मौके पर पहुंच कर रेस्क्यू अभियान चलाया और साधु को सुरक्षित निकाल लिया गया है।