भाजपा नेता एवं मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने दून पहुंचकर स्व. मेजर जनरल (रि.) भुवन चंद्र खण्डूडी को की श्रद्धांजलि अर्पित

देहरादून

रविवार को वरिष्ठ भाजपा नेता एवं मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने देहरादून स्थित वसंत विहार आवास पहुंचकर स्व. मेजर जनरल (रि.) भुवन चंद्र खण्डूडी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस दौरान उन्होंने दिवंगत आत्मा के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि मेजर जनरल भुवन चंद्र खण्डूडी का जीवन राष्ट्रसेवा, अनुशासन, ईमानदारी और जनसमर्पण का अद्वितीय उदाहरण रहा। भारतीय सेना से लेकर सार्वजनिक जीवन तक उनका योगदान सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।

कैलाश विजयवर्गीय ने शोकाकुल परिवारजनों से भेंट कर अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं तथा ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान एवं परिजनों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

इस अवसर पर उपस्थित जनों ने भी स्वर्गीय मेजर जनरल भुवन चंद्र खण्डूडी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को स्मरण करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *