सीएम धामी ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ती/ सेविका/ मिनी कर्मचारी संगठन के साथ की वार्ता,सभी मांगो पर सहमति बनने पर जताया संगठन ने सीएम काआभार

देहरादून

शनिवार को आंगनबाडी कार्यकत्री/ सेविका/ मिनी कर्मचारी संगठन उत्तराखंड की बैठक रेखा नेगी प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ संपन्न हुई। जिसमें साकारात्मक परिणाम आने पर सरकार का आभार किया।

बैठक में पूर्व में अपनी मांगो को लेकर दिए हुए मांग पत्र को लेकर 140 रुपए प्रतिदिन की बढ़ोतरी पर सहमति जताते हुए मुख्यमंत्री ने विभागीय अधिकारियों को इस पर विभागीय स्तर पर कार्रवाई करने का आदेशित कर दिया है।

जिसमे केंद्र सरकार से 150 रुपए की बढ़ोतरी को लेकर हमारे विभागीय सचिव चंद्रेश यादव जी द्वारा केंद्र सरकार को ₹150 प्रतिदिन की बढ़ोतरी का प्रस्ताव पहले से ही भेजे जाने की बात कही गयी।

मुख्यमंत्री एवं विभाग अधिकारियों ने इस बात का आश्वासन दिया कि बिना आंगनबाड़ी के सहमति के बिना ₹300 की कटौती नहीं की जाएगी और विभाग द्वारा धरने पर रहने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय नहीं काटा जाएगा। इस पर विभाग अधिकारियों ने भी आश्वासन दिया

वार्ता में सीएम एवं विभागीय अधिकारियों के समक्ष वार्ता का सकारात्मक परिणाम पर सभी प्रदेश के पदाधिकारियो ने अपना धरना स्थगित करने की बात पर सहमति जताते हुये सीएम धामी एवं विभाग अधिकारी को धन्यवाद किया।

बैठक में उपस्थित गणों में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी , इंद्रजीत सिंह कडाकोटी (चीफ कोऑर्डिनेटर), शैलेश बगौली (कार्मिक सचिव), चंद्रेश यादव (सचिव), बंशीलाल राणा (निदेशक महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास,) मोहित चौधरी ( राज्य परियोजना अधिकारी),नीतू फ्लोरा (नोडल अधिकारी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता उत्तराखंड), पुष्पा सजवान, सोनी, बसंती रावत, रितेश चौहान, पिंकी सिंह, उर्मिला तोमर, सुमित्रा, चंद्रावती, प्रीति विद्यार्थी, दीपा थापा, पुष्पा नेगी, सुनीता राणा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *