देहरादून
शुक्रवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी लंबे समय बाद देहरादून पहुंचे। उनके दौरे ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह भरने का काम किया तो वहीं छात्रों की गूंज कार्यक्रम के जरिये राहुल ने सिस्टम को जमकर कोसा।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में छात्रों से संवाद करते हुए पेपर लीक को युवाओं के भविष्य के लिए खतरा बताया। उन्होंने कहा कि आज युवाओं के सामने दो रास्ते हैं। एक मेहनत का और दूसरा पेपर लीक व भ्रष्टाचार का।

राहुल गांधी ने कार्यक्रम के दौरान छात्रों से मंच पर संवाद किया।
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी काफी लंबे समय बाद देहरादून पहुंचे थे। हालांकि उनका पिछला करकें बारिश की भेंट चढ़ चुका था। इस बार भी बारिश अपने चरम पर नजर आ ही रही थी। लेकिन इसके बावजूद न केवल कार्यक्रम सफल रहा बल्कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जोश भरने का काम भी कर गया।
वहीं छात्रों की गूंज कार्यक्रम के जरिये राहुल ने सिस्टम को जमकर कोसा। दूसरी ओर राहुल गांधी ने ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में छात्रों से संवाद करते हुए पेपर लीक को युवाओं के भविष्य के लिए खतरा बताया। उन्होंने कहा कि आज युवाओं के सामने दो रास्ते हैं। एक मेहनत का और दूसरा पेपर लीक व भ्रष्टाचार का।
राहुल गांधी ने कार्यक्रम के दौरान छात्रों से मंच पर संवाद किया। इस दौरान छात्रों ने उनसे अपने अनुभव साझा किये और बताया कि कैसे पेपर लीक से उनकी सालों की मेहनत ज़ाया हुई।कांग्रेस नेता ने ज़ोर दिया कि शिक्षण संस्थानों को स्वतंत्र रूप से काम करना चाहिए। किसी भी राजनीतिक दल का विश्वविद्यालयों और शिक्षा संस्थानों पर कब्जा नहीं होना चाहिए और किसी पार्टी विशेष के लोग कुलपति नहीं बनने चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर कोई पेपर लीक करता है तो उसके खिलाफ तत्काल और सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। साथ ही पेपर लीक से जिन छात्रों का नुकसान हुआ है, उन्हें उचित मुआवजा मिलना चाहिए।