राजकीय दून मेडिकल कॉलेज में संदिग्ध हालात में कर्मचारी की मौत के बाद उठी वायरल वीडियो को लेकर जांच की मांग

देहरादून

दून मेडिकल कॉलेज के कर्मचारी विजय की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसके परिजनों ने दून हॉस्पिटल में प्रदर्शन कर वायरल वीडियो की जांच की मांग की। परिजनों का कहना है की विजय पर झूठा आरोप लगाया गया। आरोप लगाने वाले व्यक्ति पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

मामले में अब वायरल वीडियो को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। दून मेडिकल।कॉलेज की डीन डॉ. गीता जैन ने कहा कि बिना किसी जांच-पड़ताल के वीडियो वायरल करने वाले व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। डॉ. गीता जैन ने बताया कि मामले की वास्तविकता सामने लाने के लिए अस्पताल प्रशासन द्वारा जांच कमेटी गठित की जा रही है। कमेटी पूरे मामले की जांच करेगी और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति पर आरोप लगाने से पहले मामले की पूरी जांच जरूरी है। बिना सत्यापन के किसी वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने से किसी व्यक्ति की प्रतिष्ठा और परिवार पर गंभीर प्रभाव पड़ता है। विजय की मौत के बाद परिजनों ने भी वीडियो बनाने और उसे वायरल करने वाले के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। अस्पताल प्रशासन द्वारा जांच कमेटी गठित किए जाने के बाद अब मामले का सच जांच के बाद सामने आने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *