अखिल भारतीय शिक्षा समागम के समापन में बोले मंत्री खजानदास समाज कल्याण एवं भाषा मंत्री , विशेष अतिथि चौधरी अवधेश कुमार -प्रबंधक हैरिटेज स्कूल , कार्यक्रम अध्यक्ष अभिनव शाह मुख्य विकास अधिकारी/ प्राधिकृत नियंत्रक एम के पी पीजी कालेज एवं डाॅ. ममता सिंह प्राचार्या ने संयुक्त रूप

देहरादून

अखिल भारतीय शिक्षा समागम 2026 कार्यक्रम श्रंखला सम्मान समारोह के साथ संपन्न- एमकेपी (पीजी) कालेज में अखिल भारतीय शिक्षा समागम कार्यक्रम सम्मान समारोह के साथ संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि खजानदास समाज कल्याण एवं भाषा मंत्री , विशेष अतिथि चौधरी अवधेश कुमार -प्रबंधक हैरिटेज स्कूल , कार्यक्रम अध्यक्ष अभिनव शाह मुख्य विकास अधिकारी/ प्राधिकृत नियंत्रक एम के पी पीजी कालेज एवं डाॅ. ममता सिंह प्राचार्या ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

मुख्य अतिथि द्वारा संबोधन मे खजान दास ने एमकेपी (पीजी) कालेज के प्रयासो की सराहना करते हुए सरकार की ओर से आश्वस्त किया कि एमकेपी कालेज के विकास के लिए पूर्ण सहयोग करेंगे। चौधरी अवधेश कुमार ने छात्राओं को भारतीय संस्कृति के प्रति संवेदनशील रहते हुए भविष्य की शुभकामनाए दीं और एमकेपी के विकास के लिए 5 लाख रुपए का सहयोग देने की घोषणा की ।स्वागत संबोधन में डाॅ ममता सिंह ने युवाओ को केवल अधिकार नहीं कर्तव्यों पर ध्यान दें और देश के विकास में योगदान दें।कार्यक्रम का संचालन करते हुए डाॅ पुनीत सैनी ने वंदेमातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने पर अपने स्वाधीनता सेनानियों के प्रति आभारी रहने की आवश्यकता बताई। अखिल भारतीय शिक्षा समागम कार्यक्रम की समन्वयक डाॅ एल्वी दास ने 25 जुलाई से आरंभ गतिविधियों और प्रतियोगिताओं की आख्या प्रस्तुत की ।वंदेमातरम गीत पर नृत्य प्रस्तुति ने सभागार को देशभक्ति के भाव से भर दिया। अध्यक्षीय भाषण में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह ने बहुविषयक शिक्षा प्रणाली का उल्लेख करते हुए कहा कि छात्राओं को पुस्तकीय ज्ञान के साथ साथ व्यवहारिक ज्ञान भी प्राप्त करना जरूरी है साथ ही अपने कौशल का विकास भी करें। अतिथियों द्वारा विजेताओं को स्मृति चिन्ह एवं प्रमाणपत्र से सम्मानित किया गया, डाॅ आरती सिसौदिया संयोजिका सांस्कृतिक समिति द्वारा आभार दिया गया ।कार्यक्रम में नगर के गणमान्य व्यक्ति सभी गतिविधियों की संयोजिकाएं एवं सदस्य उपस्थित रहे । कार्यक्रम का समापन वंदेमातरम एवं राष्ट्रीय गान के साथ हुआ।

शोध के लिए सम्मानित छात्राएं….

सपना,सौम्या,शुभांगी,अनिंदिता,पालाक्षी,शालू,श्रेया मिश्रा,

अभिलाषा, कृतिका,वंशिका।

विविध प्रतियोगिताओं के विजेता ..

1. डिजिटल पोस्टर

प्रथम — नंदिनी भारद्वाज

द्वितीय — मरियम ज़ैदी

तृतीय–शीतल

सांत्वना पुरस्कार –प्रियंशी पांडेय

2. भाषण

प्रथम — अमोलिका पांडेय

द्वितीय — आयशा खान

तृतीय–मुस्कान मारिया, साक्षी

3. वाद-विवाद

प्रथम — गुरप्रीत कौर

द्वितीय — गुरप्रीत कौर / हुसैन मंसूरी

तृतीय –मयूरिया रानी/ साक्षी मंदरवाल

4. समाजशास्त्र प्रोजेक्ट एवं पोस्टर

अमुप्रिया — पोस्टर

मुस्कान मारिया — प्रोजेक्ट

आयशा/कंचन मंदरवाल

5. देशभक्ति गीत

प्रथम — सहरीन

द्वितीय — सीमा

तृतीय. मुस्कान

सांत्वना पुरस्कार–अमोलिका

हर्षिता

6. लोक कला

प्रथम — सिमरन सूद

द्वितीय — करीना

तृतीय — तनिषा

सांत्वना पुरस्कार — गुंजन नेगी,संजना,निवेदिता मौर्या

7. कविता लेखन

प्रथम — मीनाक्षी (गढ़वाली)

द्वितीय — विजयलक्ष्मी (गढ़वाली)

तृतीय –शिवानी

सांत्वना पुरस्कार– कंचन नेगी

श्वेता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *