देहरादून/हरिद्वार
सोमवार को उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी मंच द्वारा राज्य आंदोलनकारी सयुंक्त परिषद के अध्यक्ष नवनीत गुसांई के आकस्मिक निधन पर
सभी राज्य आंदोलनकारी साथियों ने उन्हें उनके निवास पर श्रद्धा सुमन अर्पित किये।
सम्मान परिषद के उपाध्यक्ष सुभाष बड़थ्वाल ने उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प चढ़ाकर श्रद्धांजलि देते हुए बताया कि नवनीत का मात्र 54 वर्ष की उम्र में शुगर की समस्या से निधन हुआ है।
प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप कुकरेती ने बताया कि उनके अन्तिम संस्कार हरिद्वार खड़खड़ी में जिला प्रशासन की ओर से *नायब तहसीलदार एवं दून के कानून गो द्वारा पुष्प चक्र चढ़ाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
उनके पुत्र अर्णव ने पिता कों मुखाग्नि दी। सबकी आँखें नम थी कि अचानक इतनी कम अवस्था में यें सब हो गया। वह पूर्व में पार्षद व मेयर के साथ ही गत संसदीय चुनाव में सांसद का चुनाव भी लड़ा था।
प्रदेश अध्यक्ष जगमोहन नेगी ने जिला प्रशासन का धन्यवाद दिया कि उन्हें राज्य आंदोलनकारी साथी की अन्तिम यात्रा में श्रद्धा सुमन अर्पित करने हेतु यें पहल की।
हालांकि रविवार को उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी मंच द्वारा राज्य आंदोलनकारी सयुंक्त परिषद के अध्यक्ष नवनीत गुसांई के आकस्मिक निधन पर आंदोलनकारी शोक व्यक्त किया और श्रद्धासुमन अर्पित किये।
प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप कुकरेती ने बताया क़ि रविवार दोपहर साथियों से फोन पर सूचना मिली कि नवनीत गुसांई का शुगर लेवल अचानक बिगड़ने के उनका निधन हो गया। अचानक उनको चक्कर आया और तत्काल सीएमआई अस्पताल लें जाये गये जहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया।
उनके निधन की खबर सुनकर सभी राज्य आंदोलनकारी हतप्रभ हों गए कि अचानक यें केसे हो गया।
उत्तराखण्ड राज्य आन्दोलनकारी संगठन के प्रदेश अध्यक्ष जगमोहन सिंह नेगी व प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप कुकरेती ने कहा कि नवनीत ने पृथक उत्तराखण्ड राज्य आन्दोलन के लिये धरना प्रदर्शन के साथ चक्काजाम व जेल भरो आन्दोलन एवं क्रमिक अनशन किया। निर्मला बिष्ट व रामपाल के साथ गणेश डंगवाल ने कहा कि वह प्रारम्भ से ही राज्यहित के साथ आंदोलनकारियों के लियॆ संघर्षरत रहें। रविवार को ही काफी संख्यां मॆं राज्य आंदोलनकारी उनके घर पर एकत्र हो कर उनके परिवार कों सांत्वना देने पहुंचे और सोमवार को भी उनके आवास पहुंचे और शव यात्रा में शामिल हुए।
जिनमें से गठन के सलाहकार केशव उनियाल , प्रदेश अध्यक्ष जगमोहन सिंह नेगी , प्रदेश महासचिव रामलाल खंडूड़ी , प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप कुकरेती , प्रदेश उपाध्यक्ष सतेन्द्र भण्डारी , जनकवि अतुल शर्मा, छात्र नेता वीरेंद्र पोखरियाल महिपाल शाह,पूर्व पार्षद गणेश डंगवाल , सुरेश कुमार , रामपाल , बालेश बवानिया , आशीष उनियाल , कलम गुसांई , लताफत हुसेन , अम्बुज शर्मा , मोहन सिंह रावत , नरेन्द्र नौटियाल , मनोज नौटियाल , संतन रावत , विक्रम गुसांई , हरी सिंह मेहर , मोहन रावत , राकेश नौटियाल , मोहन थापा , महेन्द्र सिंह रावत , सुमित थापा , विशम्भर दत्त बौठीयाल , हरी प्रकाश शर्मा , विनोद असवाल , सतेन्द्र नौगाँई , प्रभात डण्डरियाल , राजेश पान्थरी , सुनील डबराल , जगमोहन रावत , टीटू त्यागी बलबीर नेगी , सुमित थापा , प्रमोद मंदरवाल , कमला पंत , निर्मला बिष्ट , इन्दु नौडीयाल , पुष्पलता सिलमाणा , अरुणा थपलियाल , राधा तिवारी , सुलोचना भट्ट , राधा तिवारी , द्वारिका बिष्ट , तारा पाण्डे , शकुन्तला रावत , रामेश्वरी नेगी आदि।