पीसीसी अध्यक्ष गोदियाल के नेतृत्व में कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने की राज्यपाल गुरमीत सिंह से कानून व्यवस्था और नर्सिंग अभ्यर्थियों के मामले में की मुलाकात – Indian Today 24×7

पीसीसी अध्यक्ष गोदियाल के नेतृत्व में कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने की राज्यपाल गुरमीत सिंह से कानून व्यवस्था और नर्सिंग अभ्यर्थियों के मामले में की मुलाकात

देहरादून

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में कांग्रेस जनों के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल ले.जन. गुरमीत सिंह से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन प्रेषित करते हुए राज्य में ध्वस्त पड़ी कानून व्यवस्था में सुधार लाये जाने तथा नर्सिंग अभ्यर्थियों के मामले में स्वास्थय महानिदेशक द्वारा भेजे गये प्रस्तावानुसार निर्णय लिये जाने हेतु राज्य सरकार को निर्देर्शित करने की मांग की। (ज्ञापन की प्रति संलग्न है)

कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल के अलावा पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, विधायक लखपत सिंह बुटोला, मीडिया चेयरमैंन राजीव महर्षि, महामंत्री राजेन्द्र शाह, महानगर अध्यक्ष जसविन्दर सिंह गोगी, प्रदेश प्रवक्ता डॉ.प्रतिमा सिंह, अमरेन्द्र सिंह बिष्ट, अश्विनी बहुगुणा, विरेन्द्र पोखरियाल, ओमप्रकाश सती, अमरजीत सिंह, अखिलेश उनियाल शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *