समाज कल्याण मंन्त्री खजान दास ने किए रायपुर विधान सभा के मे आश्रम पद्घति विद्यालय एंव छात्रावास में किये करोड़ो की योजनाओ के लोकार्पण एंव शिलान्यास – Indian Today 24×7

समाज कल्याण मंन्त्री खजान दास ने किए रायपुर विधान सभा के मे आश्रम पद्घति विद्यालय एंव छात्रावास में किये करोड़ो की योजनाओ के लोकार्पण एंव शिलान्यास

देहरादून

समाज कल्याण मंन्त्री खजानदास ने शनिवार को रायपुर विधानसभा के अधोईवाला क्षेत्र मे रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ की अध्यक्षता में समाज कल्याण विभाग द्वारा स्वीकृत ₹3.35 करोड़ से अधिक की योजनाओ का लोकार्पण एव शिलान्यास किया।

इस अवसर पर रायपुर विधायक उमेश शर्मा नें छात्रो को बधाई देते हुये कहा कि समाज कल्याण मंन्त्री खजानदास बहुत ही कर्मठ एंव जनप्रिय नेता है इसी का परिणाम है कि आज हम आपके लिये 3.35 क रोड़ की लागत के कार्य का लोकार्पण एंव शिलान्यास कर रहे है।

लोकार्पण कार्यक्रम मे समाज कल्याण मंन्त्री खजानदास ने कहा कि हमारी सरकार लगातार प्रदेश एंव क्षेत्र के विकास के लिये निरन्तर कार्य कर रही है तथा हमारे युवा यशस्वी मुख्यमंन्त्री पुष्कर सिंह धामी जनता के द्वार जनता की सरकार के संकल्प के रूप में तमाम जन कल्याणकारी योजनाये बनाकर प्रदेशभर में चहुमुखी विकास कर रहे है और आज हम मुख्यमंन्त्री की शिक्षा के प्रति विराट सोच के कारण ही छात्रो यहाँ पर अनुसूचित जाति उपयोजना के तहत 95.79 लाख की लागत से निर्मित 60 वैडेड छात्रावास, 44.93 लाख की लागत से निर्मित क्रीड़ा स्थल का लोकार्पण एंव आश्रम पद्घति विद्यालय में रूपये 58.68 लाख में शौचालय, चाहरदीवारी निमार्ण, रूपये 71.34 लाख के छात्रावास मरम्मत एंव सा सज्जा के कार्यों के साथ-साथ परिसर में नालियो का सहित स्टोर निर्माण कार्यों का शिलान्यास कर पाये है।

भारत में प्रधानमंत्री मोदी एंव प्रदेश के सीएम धाकड़ धामी की पारदर्शिता का ही परिणाम है कि आज देश एव प्रदेश भर में हम तमाम लाभार्थियों को पेंशन, छात्रवृति सहित अनेक शासकीय अनुदानो का भुगतान डीबीटी के माध्यम से उनके खातो मे कर रहे है।

खजानदास ने कहा कि आश्रम पद्वति परिसर अधोईवाला में विभिन्न विकास कार्यो की माॅग विधायक जी द्वारा लगातार की जा रही थी। उन्होने विधायक को बधाई देते हुये कहा कि आपके लगातार जन समस्याओ के निवारण के लिये समर्पित रहने का ही परिणाम है कि आज हम अधोईवाला क्षेत्र में अनेक योजनाओ का लोकार्पण एंव शिलान्यास कर पा रहे है।

कार्यक्रम के बाद मंन्त्री खजान दास ने छात्रावास का निरीक्षण किया तथा अधिकारियों को छात्रावास में प्रोटीनयुक्त शुद्ध एंव ताजा भोजन एंव स्वच्छ पेयजल, साफ-सुथरे विस्तार एंव निर्माण कार्यों में उच्चकोटि की गुणवत्ता बनाये रखने के निर्देश दिये।

इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक उमेश शर्मा काऊ, अध्यक्ष अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग संजय नेगी, सचिव समाज कल्याण श्रीधर बाबू अंद्धाकी, उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह भण्डारी, उपाध्यक्ष अशोक वर्मा, गीता राम गौड, भाजपा के वरिष्ठ नेता रेलवे बोर्ड के पूर्व सदस्य एंव भाजपा के वरिष्ठ नेता गोपाल पुरी, पार्षद त्रिलोक वर्गली, वैभव अग्रवाल, विशाल कुमार, मण्ल अध्यक्ष प्रकाश, पूनम शर्मा, राहुल लारा सहित तमाम भाजपा के वरिष्ठजन पदाधिकारी कार्यकर्ताओ सहित तमाम जनप्रतिनिधी एंव छात्र उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *