देहरादून
रायपुर विधानसभा के दर्जनों लोगों ने कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल जी की गरिमामई उपस्थिति में कांग्रेस का दामन थाम लिया। गौरतलब है कि इससे पूर्व भी डॉक्टर महेंद्र सिंह नेगी गुरुजी के नेतृत्व में दो बार रायपुर विधानसभा से बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी, पार्षद प्रत्याशियों सहित अनेको नागरिक शामिल हो चुके हैं।
कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदयाल ने कहा कि जिस तरह से आज आमजन कांग्रेस की विचारधारा से प्रभावित होकर बड़ी संख्या में कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं उसे निश्चित ही जनता बदलाव चाहती है और यह आने वाले समय में बड़े बदलाव का संकेत है। उक्त मौके पर डॉ. महेंद्र सिंह नेगी गुरूजी द्वारा कहा गया कि रायपुर विधानसभा में जनता का कांग्रेस से जुड़ने का दौर निरंतर जारी रहेगा, जिससे प्रतीत होता है कि आज रायपुर की जनता भाजपा सरकार की नीतियों से अत्यंत दुखित है और निश्चित ही इस बार रायपुर विधानसभा सहित पूरे उत्तराखंड प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आने वाली है।
कांग्रेस की सदस्यता लेने वालों में देहरादून वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक डोबरियाल, सुरेंद्र सिंह पवार, धर्म सिंह, मनीष नेगी, अनस अहमद, वीर मलिक , उम्मेद सिंह रावत जौनपुरी, कमल सैनी, प्रदीप बडोनी, संजय रावत, आकाश राणा, सुनीता मौर्य, आशा सिंह, वीरेंद्र सेंदरी पूर्व प्रधान अखंड वाली भिलंग, मीना उपाध्याय, नरदेव सिंह सुकन्या देवी, प्रेम सिंह सेदरी, सुभाष रमोला, वीरेंद्र सिंदरी गौरव बिष्ट नंदन नेगी, प्रदीप रावत आदि के साथ कांग्रेस में शामिल होने वालों में बड़ी संख्या में भूतपूर्व रिटायर अधिकारी, युवा शक्ति, महिला पुरुष आदि शामिल रहे।