जनकवि डॉ.अतुल शर्मा तेज रफ्तार कार की चपेट में आए,पैर की लिगामेंट्स फटने से घर पर ही आराम करेंगे , शुभचिंतकों और मिलने वालों का लगा तांता – Indian Today 24×7

जनकवि डॉ.अतुल शर्मा तेज रफ्तार कार की चपेट में आए,पैर की लिगामेंट्स फटने से घर पर ही आराम करेंगे , शुभचिंतकों और मिलने वालों का लगा तांता

देहरादून

जनकवि अतुल शर्मा रविवार को सड़क हादसे का शिकार हो गए हांकांकि वे बाल-बाल बच गए लेकिन पैर की मांसपेशियां फटने से चलने में दिक्कत हो गई है। चिकित्सकों ने उनको फिलहाल घर पर ही आराम करने की सलाह दी है।

वाणी विहार में तेज रफ्तार कार से बचने के प्रयास में उनका पैर सड़क किनारे नाली में चला गया और वह सड़क पर गिरकर घायल हो गए। हादसे में उनके पैर के घुटने से ऊपर के लीगामेंट फट जाने से काफी सूजन आ गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, डॉ. अतुल शर्मा किसी कार्यक्रम में शामिल हीने के लिए घर से जा रहे थे। इसी दौरान यह सड़क किनारे पैदल चल रहे थे, तभी तेज रफ्तार कार उनके नजदीक से गुजरी। कार से बचने के प्रयास में पीछे हटे लेकिन उनका पैर नाली में चला गया और वह सड़क पर गिर पड़े। स्थानीय लोगों की मदद से किसी प्रकार घर पहुंचे और उनकी बड़ी बहनें उन्हें तत्काल सीएमआई हॉस्पिटल लेकर पहुंचीं। यहां वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. महेश कुड़ियाल और अन्य चिकित्सकों ने तत्काल उनका उपचार किया। डॉक्टरों ने उन्हें घर पर आराम करने और चोट वाली जगह पर सिकाई करने की सलाह दी गई। इसके बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई। हादसे के समय पूर्व पार्षद गणेश डंगवाल भी उनके साथ थे।

जनकवि डॉ.अतुल शर्मा ने बताया कि तेज रफ्तार कार बाइक स्कूटर चलाना लोगों का शगल सा बन गया है। छोटी छोटी गलियों में भी रफ्तार पर नियंत्रण नहीं रखते हैं वाहन चालक। इन पर काबू किया जाना चाहिए। इन्हीं के कारण गलियों में भी अब दुर्घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं।

हालांकि उनके घर ‘ धरातल ‘ में उनके शुभचिंतकों के पहुंचने का सिलसिला अनवरत जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *