भीषण आग: प्रसिद्ध तमंग मोमोज रेस्टोरेंट जलकर खाक । सिलेंडर फटने से मचा हड़कंप
देहरादून/नैनीताल
उत्तराखंड के पर्यटन नगरी नैनीताल और देहरादून में शुक्रवार तड़के बड़े अग्निकांड हो गए। जिसमें किसी की जान नहीं गई लेकिन समय पर आग बझाने पहुंचे फायर सर्विस की गाड़ियों के पहुंच जाने से जानें तो बच गई मगर फिर भी लाखों का नुकसानही गया।
नैनीताल के मां नयना देवी मंदिर के समीप स्थित न्यू पालिका मार्केट में मशहूर तमंग मोमोज रेस्टोरेंट में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि दुकान में रखा गैस सिलेंडर भी इसकी चपेट में आ गया, जिससे पूरे क्षेत्र में धुआँ ही धुआं हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्तराखंड के पर्यटन नगरी नैनीताल में शुक्रवार तड़के एक बड़ा अग्निकांड हो गया। मां नयना देवी मंदिर के समीप स्थित न्यू पालिका मार्केट में मशहूर तमंग मोमोज रेस्टोरेंट में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि दुकान में रखा गैस सिलेंडर भी इसकी चपेट में आ गया, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह करीब 4:30 से 5:00 बजे के बीच तमंग मोमोज की दुकान में अचानक आग लग गई। आग लगने के समय दुकान के अंदर स्टाफ मौजूद था। धुआं और आग की लपटें देखकर कर्मचारियों ने तुरंत बाहर निकलकर अपनी जान बचाई और दुकान स्वामी सुंदर के साथ-साथ फायर सर्विस को सूचना दी।
वहीं देहरादून में भी शुक्रवार की प्रातः कन्ट्रोल रूम के माध्यम से कोतवाली नगर को सूचना प्राप्त हुई कि चकराता रोड, घंटाघर के निकट स्थित एक फोटो फ्रेमिंग एवं लैमिनेशन की दुकान में आग लग गई है। सूचना पर चौकी धारा से पुलिस बल तथा फायर स्टेशन से दमकल की टीम मौके पर पहुँची तथा संयुक्त प्रयास से कुछ ही समय में आग पर पूर्णतः काबू पा लिया गया।
मौके पर जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि उक्त दुकान राजकुमार पुत्र स्व.केशव दास, निवासी प्रकाश नगर, ईदगाह रोड, देहरादून की है। दुकान/भवन के स्वामी मयंक गोयल पुत्र राकेश गोयल, निवासी 14, चकराता रोड, देहरादून हैं।
घटना में किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई है, किन्तु दुकान में रखे फोटो फ्रेमिंग, लैमिनेशन एवं अन्य सामान आग से जलकर क्षतिग्रस्त हो गया है। प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट प्रतीत हो रहा है।